Wednesday, July 8, 2026
HomeकानपुरKanpur : महिला आयोग अध्यक्ष कल कानपुर में सुनेंगी फरियाद

Kanpur : महिला आयोग अध्यक्ष कल कानपुर में सुनेंगी फरियाद

सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे जनसुनवाई, महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागों को दिए जाएंगे निर्देश

Kanpur । राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर गुरुवार को कानपुर दौरे पर रहेंगी। वह सुबह 11 बजे सर्किट हाउस के नवीन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याएं और शिकायतें सुनेंगी। इस दौरान विभिन्न मामलों की सुनवाई कर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने जनपद की महिलाओं से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की शिकायत या समस्या है तो वे निर्धारित समय पर सर्किट हाउस पहुंचकर अपनी बात आयोग की अध्यक्ष के समक्ष रख सकती हैं। शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...