Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से संबद्ध वुमंस चैंपियंस ट्रॉफी 6 जुलाई से होगी। इसमें शहर की उभरती महिला क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धी मंच दिया जाएगा। प्रतियोगिता में छह टीमें भाग लेंगी, जिनमें लगभग 90 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। लीग चरण में प्रत्येक टीम को तीन मुकाबले खेलने का अवसर मिलेगा।
मैच श्यामनगर के आरपीसीए मैदान पर खेला जाएगा। प्रतियोगिता में स्पार्क इंटरनेशनल, ओक रिज परफ्यूम, रवनीत टिफिन सर्विसेज, श्री भगत जी वॉरियर्स, फोर सीजन और एवीआई फाउंडेशन की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश बोर्ड की अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगी।


