Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के अंडर-23 चयन मैच में प्रदेश की 90 महिला खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर कैंप के लिए कदम बढ़ाए हैं। अंतिम दिन खेले गए चयन मैच में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की अर्चना देवी, निशा वर्मा, प्रियांशी सिंह, बबिता यादव, सोती रघुवंशी, वर्षा शर्मा, क्षमा सिंह, अंजलि रावत, सिद्धि सिंह, सिद्धि मिश्रा, वैष्णवी शुक्ला, विदुषी मिश्रा, सौम्या सिंह व गरिमा यादव चयन ने गेंद व बल्ले से छाप छोड़कर कैंप के लिए दावा मजबूत किया।
सोमवार को कमला क्लब में खेले गए तीन दिवसीय मैच में अंतिम दिन टी-20 मुकाबले हुए। इसमें कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, नोएडा समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों की महिला खिलाड़ियाें के प्रदर्शन को यूपीसीए की महिला चयन समिति की प्रियंका शैली, श्वेता सिंह, सीमा सिन्हा, क्षमता श्रीवास्तव, कश्मीरा जैन ने परखा।


