Sunday, July 12, 2026
HomeकानपुरKanpur : पेयजल संकट के विरोध में पार्षद के साथ महिलाओं ने...

Kanpur : पेयजल संकट के विरोध में पार्षद के साथ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Kanpur । जल निगम द्वारा पिछले 20 दिनों से कानपुर दक्षिण के अधिकांश हिस्सों में जलापूर्ति बाधित करने से उत्पन्न भीषण पेयजल संकट के विरोध में पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने दर्जनों महिलाओं स़ग जुही में आटे की बोरी वाशिंग पाउडर और साबुन लेकर प्रदर्शन किया, पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा कि अभी पिछले बीस दिनों से जल निगम ने लाइन बदलने के लिए जलापूर्ति बाधित कर रखी है इससे पहले भी एक महीने जलापूर्ति बंद थी जे एन एन यू आर एम का भ्रष्टाचार छुपाने के लिए भीषण गर्मी में कानपुर दक्षिण की लाखों की आबादी को बिन पानी तड़पने के लिए मजबूर कर दिया है

पेयजल संकट से जूझने वाली गृहणी न समय से खाना बनाकर परिवार को दे पा रही है और न ही बिन पानी कपड़े धुल पा रहे हैं जिसकी वजह से पारिवारिक कलह बढ़ रही है, और दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जलकर लेने वाले विभाग ने भी जल निगम पर ठीकरा फोड़ अपनी जिम्मेदारी से मुंह चुरा है, पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा कि अब जल निगम अब अपने कार्यालय में कानपुर दक्षिण की जनता के लिए खाना बनाने और कपड़े धोने की पर्याप्त व्यवस्था कर लें क्योंकि शीघ्र ही कानपुर दक्षिण की महिलाएं जल निगम में यह सब करने को बाध्य हो जायेंगी। प्रदर्शन में अन्य प्रमुख लोगों में पूनम जायसवाल, सुमन जायसवाल, सौम्या वर्मा, शर्मिला गौतम, बबली, मानसी, सविता कनौजिया सुनीता व शिवकली सहित अन्य लोग थे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...