Tuesday, April 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : रेल बाजार में महिला की संदिग्ध मौत, मायके ने पति...

Kanpur : रेल बाजार में महिला की संदिग्ध मौत, मायके ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Kanpur । रेल बाजार थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। मृतका अंजली, मूल रूप से बांगरमऊ (उन्नाव) के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर की निवासी थी। परिजनों ने उसके पति कुलदीप और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।

परिवार के अनुसार, अंजली की शादी 5 दिसंबर को कुलदीप से हुई थी। शादी के बाद से ही वह पति के साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी। परिजन बताते हैं कि कुलदीप उसे अक्सर “मोटी” और “भैंस” कहकर अपमानित करता था। मकर संक्रांति पर अंजली को मायके भेज दिया गया था, जबकि पति गोविंद नगर की एक अन्य युवती के साथ रहने लगा।

गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब दो बजे अंजली को उसके घर में मृत पाया गया। परिजन का आरोप है कि उसकी हत्या तकिये से मुंह दबाकर की गई। भाई सुजीत और विवेक ने बताया कि रात 1:45 बजे अंजली ने पेट दर्द की शिकायत की और 25 मिनट बाद उसकी मौत की सूचना मिली।

परिजनों ने थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कुलदीप के परिवार में एक सदस्य पुलिस विभाग में कार्यरत होने के कारण परिजन ने आरोप लगाया कि परिवार घमंड में था और बच निकलने का प्रयास कर रहा था।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...