Thursday, February 26, 2026
HomeकानपुरKanpur :  युवती से दुष्कर्म का आरोप, अपहरण में पुलिसकर्मी की भूमिका...

Kanpur :  युवती से दुष्कर्म का आरोप, अपहरण में पुलिसकर्मी की भूमिका होने का दावा

Kanpur । थाना सचेंडी क्षेत्र में कार सवार युवकों द्वारा एक युवती के कथित अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के समय आरोपियों के साथ एक पुलिसकर्मी भी मौजूद था।

पीड़िता के भाई के अनुसार, युवती को उसके घर के पास से कार सवार दबंग युवकों ने जबरन अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी देर रात युवती को घर के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता के भाई ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि अपहरण के दौरान एक पुलिसकर्मी वर्दी में आरोपियों के साथ देखा गया।

परिजनों का कहना है कि पीड़िता ने थाने में दिखाई गई तस्वीरों के आधार पर कुछ आरोपियों के नाम बताए हैं। साथ ही, एक कथित पुलिसकर्मी की पहचान किए जाने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सचेंडी थाने में पीड़िता के पिता और भाई सहित कई परिजन मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, डीसीपी भी मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का यह भी कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल प्रकरण में पुलिसकर्मी की संलिप्तता के आरोपों की भी अलग से जांच की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...