Friday, January 16, 2026
HomeखेलKanpur : आदित्य की धारदार गेंदबाजी, केसीए को मिली शानदार खिताबी जीत

Kanpur : आदित्य की धारदार गेंदबाजी, केसीए को मिली शानदार खिताबी जीत

 

Kanpur । सेना कप राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को फाइनल मैच कानपुर क्रिकेट
एसोसिएशन (केसीए एकादश) और वाराणसी मंडल के बीच खेला गया। इसमें केसीए ने वाराणसी मंडल को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। कुशीनगर स्थित लीलावती स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में वाराणसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 225 रन बनाए।

टीम से मो. मुद्दसर ने 28 गेंदों पर सात छक्कों
व दो चौकों की मदद से 62 रन की पारी खेली व गुलशन ने 27 गेंदों पर चार छक्कों व पांच छक्कों के दम पर नाबाद 56 रन बनाए, तो गेंदबाजी में केसीए एकादश की ओर से आदित्य दी​क्षित ने तीन, युवराज यादव, आयुष्मान सिंह व ​शिवेंद्र श्रीवास्तव ने एक-एक विकेट झटका।

लक्ष्य का पीछा करते हुए केसीए एकादश ने 17.4 ओवर में पांच विकेट पर 227 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में बृजेंद्र ने 25 गेंदों पर नौ चौकों व एक छक्के की मदद से 51 रन,धनंजय यादव ने 27 गेंदों पर पांच छक्कों व तीन चौकों के दम पर नाबाद 56 रन, ह​र्षित सिंह ने 46, वंश निगम ने 39 रन की पारियां खेली, तो गेंदबाजी में वाराणसी मंडल से मो. मुद्दसर ने दो, वैभव पाल, बादल कुमार ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

प्लेयर ऑफ द मैच आदित्य दी​क्षित को चुना गया। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी। विजेता टीम को यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बधाई दी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...