Thursday, May 14, 2026
HomeखेलKanpur : केडीएमए लीग में विनर्स, कानपुर साउथ, केडीएमए और सुपीरियर स्प्रिट...

Kanpur : केडीएमए लीग में विनर्स, कानपुर साउथ, केडीएमए और सुपीरियर स्प्रिट जीता

  • Kanpur।  कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन की केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को पहले मैच में विनर्स क्लब ने तरून एथलेटिक्स को पांच विकेट से हराया। दूसरे मैच में कानपुर साउथ ने पीएसी क्लब को 117 रन से बड़े अंतर से मात दी। तीसरे मैच में केडीएमए ने कानपुर क्रिकेटर्स को छह विकेट से पराजित किया। चौथे मैच में सुपीरियर स्प्रिट ने बीसीए को 84 रन से मात दी।

एससीजी मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए तरुण एथलेटिक्स की टीम 35.2 ओवर में 180 रन पर सिमट गई। विदित जोशी ने 42, पियूष मिश्रा ने 25, विशेष अग्निहोत्री ने 23 और अविरल शुक्ला ने नाबाद 26 रन बनाए। गेंदबाजी में मिशम अब्बास ने चार विकेट हासिल किए, जबकि कृष्णा मिश्रा और अखिलेश निषाद को दो-दो सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए विनर्स क्लब ने 22.5 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। प्रियांशु ने शानदार 78 रन बनाए, जबकि सार्थक लोहिया 46 रन बनाकर नाबाद लौटे। प्रथम बाथम ने 23 रन का योगदान दिया।

तरुण एथलेटिक्स की ओर से ईशान मिश्रा ने चार विकेट लिए। श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर कानपुर साउथ ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर 267 रन बनाए। प्रिन्स मौर्य ने 51, उत्कर्ष यादव ने 43, अमन सिंह भदौरिया ने 42 और हिमांशु सिंह ने 40 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। कुमार विनायक सिंह ने पांच विकेट चटकाए। जवाब में पीएसी की पूरी टीम 26 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई। आयुष पांडे ने 55 रन बनाए, जबकि आनंद दुबे ने 27 और आदित्य पांडे ने 20 रन जोड़े। कानपुर साउथ के लिए आशुतोष पांडे ने चार विकेट, अमन भदौरिया ने तीन और एकलव्य यादव ने दो विकेट लिए। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर कानपुर क्रिकेटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओवर में 200 रन बनाए।

आकाश त्रिवेदी ने 63, प्रशांत अवस्थी ने 37 और शिवांश कपूर ने 26 रन बनाए। केडीएमए की ओर से शिवम दुबे ने चार और प्रथम मिश्रा ने तीन विकेट झटके। जवाब में केडीएमए ने 31 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सतनाम सिंह ने नाबाद 74 और माही कटियार ने नाबाद 54 रन की बेहतरीन पारी खेली। सुमित सिंह ने 29 रन बनाए। तो गेंदबाजी में अशोक कुमार को दो विकेट मिले। सप्रू मैदान पर सुपीरियर स्प्रिट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.3 ओवर में 271 रन बनाए। कुमार अभिनव ने 78 और कुंवर शिवम सिंह ने 70 रन की शानदार पारियां खेलीं।

मनीष सिंह ने 28 रन का योगदान दिया। बीसीए की ओर से बलराम सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि राम रतन, युवराज सिंह और प्रत्यूष त्रिपाठी को दो-दो सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए की टीम 30 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन ही बना सकी। ब्रजेश और युवराज सिंह ने 53-53 रन बनाए, जबकि धनेश वर्मा 40 रन बनाकर नाबाद रहे। सुपीरियर स्प्रिट के लिए माधव शर्मा ने दो विकेट हासिल किए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...