Wednesday, April 8, 2026
HomeकानपुरKanpur : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या,...

Kanpur : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या, आरोपी फरार

Kanpur । थाना चकेरी क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला उजागर हुआ है। चकेरी क्षेत्र के निवासी आशीष कुमार शर्मा (52) की गला घोटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी आरती शर्मा (35) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसका प्रेमी सबलू खान उर्फ शफात अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पोस्टमार्टम ने की हत्या की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ तौर पर हत्या की पुष्टि हुई है। शुरुआती जांच में सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट हुआ कि आरती शर्मा अपने प्रेमी के साथ ही घटनास्थल पर मौजूद थी। इस दौरान सामने आया कि पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था। लगातार उत्पन्न तनाव और पारिवारिक कलह के चलते आरती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी आरती शर्मा को नौबस्ता चौराहे, हमीरपुर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरती की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जो पुलिस को फरार प्रेमी सबलू खान तक पहुंचने में मदद कर सकती हैं।

फरार प्रेमी की तलाश जारी
सबूत और जांच के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी सबलू खान की तलाश में हरसंभव प्रयास कर रही है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए पूरे शहर और आसपास के इलाकों में सघन दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास सबलू खान के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इस घटना ने न सिर्फ मृतक परिवार को हताश किया है बल्कि पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। पड़ोसी और स्थानीय लोग इस हत्या की वजह और इसके पीछे की आपराधिक साजिश पर हैरानी जताते दिखे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!