Kanpur ।जिलाधिकारी के द्वारा समाधान दिवसों में अध्यक्षता/निरीक्षण किये जाने का रोस्टर जारी कर दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी। शेष तहसीलों में अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी/उप जिलाधिकारियों द्वारा की जायेगी।
जिन तहसीलों में अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी उनमें पुलिस आयुक्त एवं विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों तथा सहायक पुलिस आयुक्त, थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक एवं तहसील स्तरीय अधिकरियों द्वारा भाग लिया जायेगा।अपर जिलाधिकारी (नगर), अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०). अपर जिलाधिकारी (ना०आ०) तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) निम्न सारणी के अनुसार तहसीलों के सभी कार्यों के प्रभारी होंगे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में भाग लेने वाले सांसदगण व विधायकगण को सम्मानपूर्वक बैठने हेतु एक प्रमुख स्थान (HEAD TABLE) की व्यवस्था की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को नियत तिथि पर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कोविड-19 प्रोटोकाल के साथ आयोजित किया जायेगा।उक्त शासनादेश के अनुपालन में सार्वजनिक अवकाश पर पड़ने वाला समाधान दिवस अगले कार्य दिवस को आयेजित किया जायेगा। शिकायत का निस्तारण गुणात्मक एवं तथ्यात्मक आधारों पर किया जायेगा।
उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस के रोस्टर (अगस्त, 2025 से जनवरी, 2026 तक) के बारे में बताया दिनांक 02 अगस्त, 2025 को तहसील सदर में जिलाधिकारी, तहसील नर्वल में अ० जिलाधिकारी (वि०/रा०), तहसील घाटमपुर में अ० जिलाधिकारी (ना०आ०) एवं तहसील बिल्हौर में अ० जिलाधिकारी (न्यायिक)।
दिनांक 16 अगस्त, 2025 को तहसील सदर में अ० जिलाधिकारी (नगर), तहसील नर्वल में जिलाधिकारी, तहसील घाटमपुर में अ० जिलाधिकारी (ना०आ०) एवं तहसील बिल्हौर में अ० जिलाधिकारी (न्यायिक)। दिनांक 06 सितम्बर, 2025 को तहसील सदर में अ० जिलाधिकारी (नगर), तहसील नर्वल में अ० जिलाधिकारी (वि०/रा०), तहसील घाटमपुर में जिलाधिकारी एवं तहसील बिल्हौर में अ० जिलाधिकारी (न्यायिक)। दिनांक 20 सितम्बर, 2025 को तहसील सदर में अ० जिलाधिकारी (नगर), तहसील नर्वल में अ० जिलाधिकारी (वि०/रा०), तहसील घाटमपुर में अ० जिलाधिकारी (ना०आ०) एवं तहसील बिल्हौर में जिलाधिकारी, 04 अक्टूबर, 2025 को तहसील सदर में जिलाधिकारी, तहसील नर्वल में अ० जिलाधिकारी (वि०/रा०), तहसील घाटमपुर में अ० जिलाधिकारी (ना०आ०) एवं तहसील बिल्हौर में अ० जिलाधिकारी (न्यायिक)।
दिनांक 18 अक्टूबर, 2025 को तहसील सदर में अ० जिलाधिकारी (नगर), तहसील नर्वल में जिलाधिकारी, तहसील घाटमपुर में अ० जिलाधिकारी (ना०आ०) एवं तहसील बिल्हौर में अ० जिलाधिकारी (न्यायिक)। दिनांक 01 नवम्बर, 2025 को तहसील सदर में अ० जिलाधिकारी (नगर), तहसील नर्वल में अ० जिलाधिकारी (वि०/रा०), तहसील घाटमपुर में जिलाधिकारी एवं तहसील बिल्हौर में अ० जिलाधिकारी (न्यायिक)।
दिनांक 15 नवम्बर, 2025 को तहसील सदर में अ० जिलाधिकारी (नगर), तहसील नर्वल में अ० जिलाधिकारी (वि०/रा०), तहसील घाटमपुर में अ० जिलाधिकारी (ना०आ०) एवं तहसील बिल्हौर में जिलाधिकारी। दिनांक 06 दिसम्बर, 2025 को तहसील सदर में जिलाधिकारी, तहसील नर्वल में अ० जिलाधिकारी (वि०/रा०), तहसील घाटमपुर में अ० जिलाधिकारी (ना०आ०) एवं तहसील बिल्हौर में अ० जिलाधिकारी (न्यायिक)। दिनांक 20 दिसम्बर, 2025 को तहसील सदर में अ० जिलाधिकारी (नगर), तहसील नर्वल में जिलाधिकारी, तहसील घाटमपुर में अ० जिलाधिकारी (ना०आ०) एवं तहसील बिल्हौर में अ० जिलाधिकारी (न्यायिक)।
दिनांक 03 जनवरी, 2026 को तहसील सदर में अ० जिलाधिकारी (नगर), तहसील नर्वल में अ० जिलाधिकारी (वि०/रा०), तहसील घाटमपुर में जिलाधिकारी एवं तहसील बिल्हौर में अ० जिलाधिकारी (न्यायिक) तथा दिनांक 17 जनवरी, 2026 को तहसील सदर में अ० जिलाधिकारी (नगर), तहसील नर्वल में अ० जिलाधिकारी (वि०/रा०), तहसील घाटमपुर में अ० जिलाधिकारी (ना०आ०) एवं तहसील बिल्हौर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समपन्न होगा।
———-