Tuesday, July 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : विश्वास टूटा तो सड़क पर बिखर गया रिश्ता,देखे विडीयो

Kanpur : विश्वास टूटा तो सड़क पर बिखर गया रिश्ता,देखे विडीयो

 

 

चुन्नीगंज चौराहे पर ‘पति, पत्नी और वो’ का हाईवोल्टेज ड्रामा, दूसरी महिला के साथ पति को देख भड़की पत्नी

Kanpur । पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास की नींव पर टिका होता है, लेकिन जब यही भरोसा टूटने का एहसास हो तो विवाद घर की चौखट लांघकर सड़क तक पहुंच जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चुन्नीगंज चौराहे पर देखने को मिला, जहां एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ कार में देखा तो बीच सड़क पर ही कार रुकवा दी। देखते ही देखते व्यस्त चौराहा हाईवोल्टेज ड्रामे का मंच बन गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने कार रुकवाते ही पति से जवाब-तलब शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दूसरी महिला भी बहस का हिस्सा बन गई और तीनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। राह चलते लोग रुक गए, कई लोगों ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जबकि कुछ लोगों ने विवाद शांत कराने की कोशिश की। भीड़ बढ़ने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

पत्नी का आरोप है कि उसके पति के दूसरी महिला से लंबे समय से संबंध हैं। उसने दावा किया कि उसे काफी समय से पति पर शक था और वह उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। सोमवार को जब उसने पति को दूसरी महिला के साथ देखा तो उसने वहीं विरोध दर्ज कराया। दूसरी ओर, पति और उसके साथ मौजूद महिला ने भी अपनी बात रखी। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी पक्ष के दावों की पुष्टि नहीं की है।

सूचना मिलते ही कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर तीनों को थाने ले गई। पुलिस ने पहले माहौल शांत कराया और फिर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।कर्नलगंज थाना प्रभारी विनीत चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दिनदहाड़े व्यस्त चौराहे पर हुए इस घटनाक्रम ने लोगों के बीच रिश्तों में भरोसे और पारिवारिक विवादों को लेकर चर्चा छेड़ दी। हालांकि, मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...