Wednesday, July 8, 2026
HomeकानपुरKanpur : टूटी पाइपलाइन से तीन दिन से जल संकट, विधायक ने...

Kanpur : टूटी पाइपलाइन से तीन दिन से जल संकट, विधायक ने मौके पर लगाई अफसरों की क्लास

टूटी पाइपलाइन पर जल निगम अफसरों को विधायक सुरेंद्र मैथानी की दोटूक चेतावनी, रातभर मरम्मत का दिया अल्टीमेटम
कानपुर। डबल पुलिया के नीचे जल निगम के निर्माण कार्य के दौरान मुख्य पेयजल पाइपलाइन टूटने से शास्त्री नगर, विजयनगर समेत आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। करीब डेढ़ लाख लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। बुधवार को हालात का जायजा लेने पहुंचे विधायक सुरेंद्र मैथानी अधिकारियों की कार्यशैली देखकर नाराज हो गए और मौके पर ही जल निगम के अफसरों को कड़ी फटकार लगा दी।
#kanpur
निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव, सहायक अभियंता सिकंदर पटेल और अवर अभियंता अनिल कुमार से मरम्मत कार्य में हो रही देरी पर जवाब-तलब किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि गुरुवार सुबह तक हर हाल में जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जनता को पानी के लिए परेशान करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
#kanpur
विधायक ने कहा कि पेयजल लोगों की सबसे बुनियादी जरूरत है। केंद्र और प्रदेश सरकार हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के धैर्य की भी एक सीमा होती है और जल संकट का समाधान तत्काल होना चाहिए।
#kanpur
मौके पर विधायक ने तकनीकी टीम को युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े तो पूरी रात काम किया जाए, लेकिन गुरुवार सुबह तक शास्त्री नगर, विजयनगर और आसपास के सभी प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति शुरू हो जानी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान पूर्व पार्षद प्रेम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सतीश शुक्ला, जल निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने भी जल संकट से हो रही परेशानियों की जानकारी विधायक को दी, जिसके बाद मौके पर ही कार्य में तेजी लाई गई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...