Kanpur। डा.वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी द्वारा डा.नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल किड्स प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले गये मुकाबले में वीएसआईसीएस एकादश ने सक्सेस क्लब को 31 रनों से हराया।
डीएवी मैदान में खेले गये मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वीएसआईसीएस एकादश ने सात विकेट पर 151 रनों का स्कोर खड़ा किया।
टीम से सन्नी ने 59 रनों की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में अर्णव और अक्षित ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सक्सेस की पूरी टीम 120 रनों पर ढेर सिमट गयी। टीम से अमान ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। विजयी टीम से हर्षित ने दो, अखिल व शिवांस ने एक-एक विकेट लिया।

