Tuesday, August 25, 2026
HomeखेलKanpur : फुटबाल में वीएसईसी का रोमांचक पंच, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

Kanpur : फुटबाल में वीएसईसी का रोमांचक पंच, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

Kanpur।  बर्रा-दो ​स्थित पूर्णचंद्र स्कूल के फुटबाल ग्राउंड में चल रही इंटर स्कूल जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को छह मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन डीपीएस बर्रा, जयपुरिया स्कूल, सिंहानिया स्कूल और मदर टेरेसा स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया, जबकि डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, किदवई नगर ने डीपीएस कल्याणपुर को रोमांचक मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पहले मुकाबले में डीपीएस बर्रा ने आक्सफोर्ड स्कूल को 2-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप किदवईनगर ने गोयनका स्कूल को 1-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में जयपुरिया स्कूल ने मंटोरा स्कूल को 4-0 से करारी शिकस्त दी। चौथे मैच में सिंहानिया स्कूल ने श्रीराम पनकी को 1-0 से मात दी। पांचवें मुकाबले में मदर टेरेसा स्कूल ने केडीएमए बर्रा को 2-0 से पराजित किया।

छठवें मुकाबले में डीपीएस कल्याणपुर और डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर किदवई नगर के बीच बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद हुए टाईब्रेकर में वीरेन्द्र स्वरूप किदवई नगर ने 2-1 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले 27 अगस्त को खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले सोमवार को आयोजित होंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...