Saturday, August 22, 2026
HomeखेलKanpur : विवान दवे और दिव्यांशी ने जीते अंडर-17 के खिताब

Kanpur : विवान दवे और दिव्यांशी ने जीते अंडर-17 के खिताब

Kanpur। आर्यनगर ​स्थित द स्पोर्ट्स हब में चल रही यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के सातवें दिन शनिवार को अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबलों खेले गए। इसमें बालक वर्ग में गुजरात के विवान दवे और बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की दिव्यांशी भौमिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

 

बालक वर्ग के फाइनल में विवान दवे ने कर्नाटक के अथर्व नावरंगे को पांच गेम तक चले कड़े मुकाबले में 8-11, 11-8, 11-9, 9-11, 11-4 से हराया। अथर्व ने पहला गेम जीतकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन विवान ने लगातार दो गेम जीतकर बढ़त बना ली। चौथे गेम में अथर्व ने वापसी करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर किया। निर्णायक पांचवें गेम में विवान ने आक्रामकता और संयम का शानदार तालमेल दिखाते हुए 11-4 से जीत दर्ज की।

बालिका वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र की दिव्यांशी भौमिक ने तमिलनाडु की अनन्या मुरलीधरन को 11-6, 9-11, 12-10, 11-3 से पराजित किया। दिव्यांशी ने पहला गेम जीतकर बढ़त बनाई, लेकिन अनन्या ने दूसरे गेम में वापसी की। तीसरे गेम में दोनों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ, जिसमें दिव्यांशी ने 12-10 से बाजी मारते हुए निर्णायक बढ़त हासिल की। चौथे गेम में उन्होंने शानदार नियंत्रण के साथ 11-3 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा कर लिया। इससे पहले बालक वर्ग के सेमीफाइनल में विवान दवे ने तमिलनाडु के विश्रुत रामकृष्णन को 11-7, 10-12, 11-8, 11-7 से तथा अथर्व नावरंगे ने महाराष्ट्र के प्रतीक तुलसानी को 7-11, 11-6, 11-7, 11-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में दिव्यांशी भौमिक ने पश्चिम बंगाल की अंकोलिका चक्रवर्ती को 14-12, 11-8, 11-4 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में तमिलनाडु की अनन्या मुरलीधरन ने महाराष्ट्र की नैशा रेवास्कर को पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में 5-11, 16-14, 11-9, 10-12, 11-8 से शिकस्त दी। समापन पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और आठ बार की राष्ट्रीय चैंपियन इंदु पुरी, द्रोणाचार्य अवार्डी संदीप गुप्ता, यूपीटीटीए के चेयरमैन संजीव पाठक ने​ विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर सचिव अरुण बेनर्जी, अंकित गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, संजय टंडन, सुनील, सत्यम समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। अब पुरुष व महिला एकल के मुख्य ड्रॉ और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के साथ की सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले रविवार से खेले जाएंगे। समापन समारोह शाम छह बजे होगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...