Kanpur । जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में गुरुवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन ने मेप्लवुड इलेवन को आठ विकेट हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबले में मेप्लवुड इलेवन की टीम ने 25 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें कार्तिक शुक्ला ने नाबाद 70 रन, नमन भारद्वाज ने 43 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में माधव बाजपेई और रूपेश ने एक-एक विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन ने विष्णु पांडेय की नाबाद 73 रन, आदित्य यादव के 45 रन व कृष्णा यादव के नाबाद 20 रन की पारी के दम पर 22.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। तो गेंदबाजी में मेप्लवुड इलेवन की ओर से नयन सिंह और अयुग ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले विष्णु पांडेय को चुना गया।
–


