Friday, June 26, 2026
HomeखेलKanpur : चार पदकों के दम पर चमके वीरेंद्र, एशियाई चैंपियनशिप की...

Kanpur : चार पदकों के दम पर चमके वीरेंद्र, एशियाई चैंपियनशिप की राह मजबूत

Kanpur । हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित नेशनल जूनियर व सब-जूनियर इक्युप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में कानपुर के खिलाड़ी वीरेंद्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से न केवल कानपुर, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा है।

23 से 28 जून तक चल रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे वीरेंद्र कुमार ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 480 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने स्क्वाट स्पर्धा में स्वर्ण, बेंच प्रेस में रजत और डेडलिफ्ट में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

वीरेंद्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब उनका चयन एशियाई पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए होने की उम्मीद भी मजबूत हुई है। कानपुर लौटने पर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन कानपुर के पअध्यक्ष राजेश कुमार पाल, महासचिव संदीप निगम, मो. अशरफ, आभा शर्मा, मृदुला अग्रवाल, गौरव, मोतीलाल, गुलबीर सिंह, सौम्या और रमन ने वीरेंद्र ने उन्हें सम्मानित करते हुए भविष्य के शुभकामनाएं दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...