Thursday, March 19, 2026
HomeखेलKanpur : ईजीपीएल-2 में विनय वॉरियर्स बने विजेता, 93 रन से जीता...

Kanpur : ईजीपीएल-2 में विनय वॉरियर्स बने विजेता, 93 रन से जीता खिताब

Kanpur । एमरॉल्ड गार्डन सोसाइटी की ओर से एमरॉल्ड गार्डन प्रीमियर लीग (ईजीपीएल) सीजन-2 बुधवार रात को सीनियर सिटीजन (60+) का मुकाबला खेला गया। इसमें विनय वॉरियर्स ने आरोग्य सुपर स्टार्स को 93 रन से पराजित किया। साथ ही महिला और पुरुष वर्ग में संयुक्त रूप से विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया।

#kanpur

एमरॉल्ड गार्डन परिसर में खेले गए सीनियर सिटीजन के मुकाबले में विनय वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में एक विकेट पर 217 रन बनाए। टीम से वीके ने 58, अर्जुन ने 50, राकेश ने 24 व डॉ. एके अग्रवाल ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राज कुमार राठी ने एक विकेट झटका। जवाब में आरोग्य सुपर स्टार्स की टीम 12 ओवर में छह विकेट पर 124 रन ही बना सकी।

टीम से प्रदीप ने 26, आलोक अग्रवाल ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में वीके और डॉ. एके अग्रवाल ने दो-दो, राजेश और प्रदीप ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच वीके को चुना गया। विजेता टीम विनय वॉरियर्स को ईजीपीएल सीजन-2 की ट्रॉफी ईजीआरडब्ल्यूएस के अध्यक्ष भास्कर अवस्थी ने प्रदान की।

इसके अलावा पुरुष वर्ग में साध्वी लेजेंडर और सनएनमून शाइनर्स, जबकि महिला वर्ग में अवस्थी सीड्स और एमवीएम धुरंधरर्स को संयुक्त रूप से विजेता की ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर ईजीपीएल के डायरेक्टर्स अर्पित गुप्ता, ऋषभ मिश्रा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...