जिला स्तरीय एसएसकेडीए प्रतियोगिता में 9 स्वर्ण समेत शानदार प्रदर्शन
Kanpur । जिला स्तरीय एसएसकेडीए प्रतियोगिता मझावन हरदौली स्थित विमला वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें 12 से अधिक विद्यालयों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें विमला वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ स्वर्ण पदक समेत कुल 14 पदक अपने नाम किए।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विमला ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अजीत सचान, सीईओ डॉ. अजय सचान, प्रधानाचार्य अमित कुमार, डायरेक्टर अंशिका सचान और पूजा सचान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने खिलाड़ियों के साथ-साथ ही कोच राज प्रताप सिंह और अनन्या पाल को भी सम्मानित करने के साथ बधाई दी परिणाम:::प्रवीण कुमार, उजैर अंसारी, आयुष गुप्ता, आशना पाल, शुभ कुमार, अनन्या, प्रांजल, गुंजन, श्रेया ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तो आयुष वर्मा, राजश्री मिश्रा, ऋषिका, रोशनी, अंशिका ने रजत पदक जीता।

