Wednesday, April 15, 2026
HomeखेलKanpur : विजय मर्चेंट ट्रॉफी: टीम में जगह की होड़, ट्रायल में...

Kanpur : विजय मर्चेंट ट्रॉफी: टीम में जगह की होड़, ट्रायल में चमके जूनियर

Kanpur । उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से सात दिसंबर को कर्नाटक के सिमाेगा में शुरू होने वाली विजय मर्चेंट ट्राफी के लिए जूनियर खिलाड़ियों की खोज ट्रायल मैच के आधार पर की जा रही है। गुरुवार को ट्रायल मैच के तीसरे दिन ग्रीन पार्क स्टेडियम में जूनियर चयन समिति के चेयरमैन कमलकांत कनौजिया व सदस्य बृजेंद्र सिंह, अरविंद सोंलकी, रंजीत यादव व जाहिद अली ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखा।

ट्रायल मैच में दो टीम से खेल रहे प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित होकर आए 32 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी के साथ क्षेत्ररक्षण में खुद को साबित किया। ग्रीन पार्क की पिच पर खुद को साबित कर प्रदेश की टीम में जगह बनाने की होड़ जूनियर में दिखी। मैच में सटीक लेंथ से गेंदबाजी व बल्लेबाजी में कलात्मक कौशल का प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!