मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 7 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : विजय कुमार देवगन जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष बने
खेल

Kanpur : विजय कुमार देवगन जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष बने

Akash Chaudhary

कानपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, कानपुर की साधारण सभा एवं कार्यकारिणी की अति आवश्यक बैठक विकास नगर स्थित जयनारायण सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। जिसमें संस्था के उपाध्यक्ष विजय कुमार देवगन को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया जाए।

महासचिव डॉ नरेश कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि संघ के पूर्व अध्यक्ष डा.नरेंद्र कुमार पाण्डेय का फरवरी माह में निधन हो गया था जिसके बाद पद रिक्त चल रहा था। वरिष्ठ उपाध्यक्ष केएन तिवारी भी स्वास्थ्य कारणों से दायित्व संभालने में असमर्थ थे, जिसके बाद विजय कुमार देवगन को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।