Kanpur। श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय एसएस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और जय नारायण विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने दबदबा दिखा। बालक आर बालिका वर्ग में जीत हासिल कर स्कूली खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की। द चिंटल्स, सिंहानिया, डीपीएस आजाद नगर और डीपीएस कल्याणपुर के खिलाड़ी भी अगले दौर में पहुंचे।
सोमवार को प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए बालक वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जय नारायण विद्या मंदिर की टीम ने एलन हाउस खलासी लाइन को 3-1 से, पंडित दीनदयाल ने एनएलके अकादमी को 3-1 से, द चिंटल्स ने मंटोरा पब्लिक स्कूल को 3-0 से, गुरु नानक माडर्न स्कूल ने जेएमडी वर्ल्ड को 3-2 से, डीपीएस आजाद नगर ने हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
बालिका वर्ग में खेले गए मुकाबलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की टीम ने मंटोरा पब्लिक स्कूल को 3-0 से, जय नारायण विद्या मंदिर ने जेएमडी वर्ल्ड को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे।


