Monday, September 28, 2026
HomeखेलKanpur : चार अक्तूबर से शुरू होगी वेटरंस क्रिकेट चैंपियनशिप

Kanpur : चार अक्तूबर से शुरू होगी वेटरंस क्रिकेट चैंपियनशिप

Kanpur । उत्तर प्रदेश वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इस वर्ष डॉ. गौरहरि सिंहानिया वेटरंस क्रिकेट चैपियन​शिप 4 अक्तूबर से प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। इसके टी-20 आधार पर मुकाबले प्रदेश के अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आईएम रोहतगी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के संचालन के लिए आठ समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। चैंपियनशिप का फाइनल 24 जनवरी को कानपुर में होगा। विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता को 50 हजार रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी। चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मार्च में होने वाली रमा मिश्रा चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चार टीमों की इस चैलेंजर ट्रॉफी में केवल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। टीमों के चयन की जिम्मेदारी पूर्व टेस्ट क्रिकेटर गोपाल शर्मा को दी गई है।

प्रतियोगिता में वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, गोरखपुर, महराजगंज, बस्ती, गोंडा, मऊ, कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, हरदोई, बांदा, महोबा, झांसी, जालौन, हमीरपुर, बरेली, लखीमपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा और संभल की टीमें शामिल होंगी। इन सभी जिलों की टीमों के मुकाबले सभी जिलों के मैदानों पर करवाए जाएंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...