Thursday, February 12, 2026
HomeखेलKanpur : वर्णिका की धमाकेदार शतकीय पारी, यूपी ने मध्य प्रदेश को...

Kanpur : वर्णिका की धमाकेदार शतकीय पारी, यूपी ने मध्य प्रदेश को 64 रन से रौंदा

Kanpur । सीनियर वुमंस वनडे ट्रॉफी में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 64 रन से पराजित किया। इस जीत के साथ ही यूपी ने चार अंक अपने नाम किए।राजकोट ​स्थित निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

उसका यह फैसला ओपर व​र्णिका व सपंदा दी​क्षित ने सही साबित करते हुए मैदान के चारो ओर शार्ट लगाए। वा​​र्णिका ने तेजी से रन बनाते हुए 94 गेंदों पर दो छक्कों व 18 चौकी की मदद से 107 रन की शतकीय पारी खेली, तो संपदा दी​क्षित ने 83 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 62 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली व सोनाली सिंह ने 25 व आरजू ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मध्य प्रदेश की ओर से आयुष शुक्ला व सुचि उपाध्याय ने तीन-तीन, संस्कृति गुप्ता व प्रियंका कौशल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आयुषी शुक्ला 56 रन व पूजा वस्त्रकर 67 रनों की अर्द्धशतकीय पारी भी मध्य प्रदेश को जीत न दिला सकी और पूरी टीम 46.2 ओवर में 221 रन पर ऑलआउट हो गई। उत्तर प्रदेश की ओर से संध्या छेत्री ने चार, ​शिल्पी यादव ने दो, आरजू व अर्चना देवी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच वा​र्णिका को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...