Kanpur । आईपीएल चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह और टीम इंडिया के बल्लेबाजों को अपनी स्पिन से चकित करने वाले वंश चौधरी पहली बार उप्र के लिए रणजी ट्रॉफी खेलेंगे। बुधवार को जारी यूपी टीम में शामिल हुए इन दोनों नए चेहरों की खास बात यह है कि इन्होंने अभी तक कोई भी बोर्ड ट्रॉफी मैच नहीं खेला लेकिन राष्ट्रीय पटल पर अपनी ऐसी छाप छोड़ी कि मुख्य चयनकर्ता प्रवीण कुमार को उन्हें 16 सदस्यीय टीम में शामिल करना पड़ा। प्रतापगढ़ के 29 वर्षिय अभिनंदन ने आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए तीन मैच खेले, जिसमें अपनी तेज गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों के हौसलों को पस्त किया।
वही पिछले महीने नई दिल्ली में खेली गयी भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज में नेट गेंदबाज के तौर पर शामिल किये गये सहारनपुर के आफ स्पिनर वंश चौधरी ने भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। इससे खुश होकर टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने उनकी काफी सराहना की साथ ही भरोसा जताया कि वह भविष्य में भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं।


