Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध नेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से तृतीय सुरेन्द्र सिंह यादव स्मारक टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता (वी-गार्ड ट्रॉफी)होगी। इसका आयोजन 23 फरवरी से कानपुर साउथ में किया जाएगा।
प्रतियोगिता में संघ से पंजीकृत सीनियर डिवीजन की आठ टीमें भाग लेंगी, जिनमें कानपुर क्रिकेटर्स, विनर्स क्लब, कानपुर साउथ, ओलंपिक रजिस्ट्रेशन, रोवर्स, खाण्डेकर, केडीएमए और ग्रेजुएट क्लब शामिल हैं। सभी मुकाबले रंगीन ड्रेस में सफेद गेंद से खेले जाएंगे। उद्घाटन मुकाबला कानपुर क्रिकेटर्स और विनर्स क्लब के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शाखा प्रबंधक एसके सेठ की ओर से किया जाएगा। यह जानकारी आयोजन सचिव पीएस नेगी ने दी।


