Thursday, February 12, 2026
HomeखेलKanpur: सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में थमा उत्तर प्रदेश का सफर, दिल्ली...

Kanpur: सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में थमा उत्तर प्रदेश का सफर, दिल्ली सेमीफाइनल में

Kanpur: अनुज रावत की शानदार बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली ने बुधवार को बेंगलुरु में खेले गये सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के क्वार्टरफाइनल में उत्तर प्रदेश को 19 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। जवाब में दिल्ली ने 20 ओवर में मात्र 3 विकेट पर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम से प्रियांश आर्या ने 44, यश दूल ने 42, कप्तान आयुष बदोनी ने 25, अनुज रावत ने नाबाद 73 रन बनाए। उत्तर प्रदेश से मोहसिन खान, विनीत पवार और नितीश राणा ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की पूरी टीम 20 ओवर में 174 रनों पर ऑलआउट होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी। टीम से प्रियम गर्ग ने सर्वाधिक 54, समीर रिजवी ने 26, भुवनेश्वर कुमार ने 20, मोहसिन खान ने 18 और रिंकू सिंह ने दस रन बनाए। दिल्ली से प्रिंस यादव ने 3, आयुष बदोनी और सुयश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...