Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur : 41 स्वर्ण पदकों के साथ यूपी ने जीती चतुर्थ नानचाकू...

Kanpur : 41 स्वर्ण पदकों के साथ यूपी ने जीती चतुर्थ नानचाकू चैंपियनशिप

Kanpur । चतुर्थ नानचाकू चैंपियनशिप का आयोजन नानचाकू एसोसिएशन आफ इंडिया की ओर से दादानगर में किया गया। इमें उप्र की टीम ने सर्वाधिक पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर हरियाणा और तीसरे स्थान पर ओडिशा के खिलाड़ी रहे। एसोसिएशन के महासचिव बाबुल वर्मा ने बताया कि सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में उप्र के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 41 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।

#kanpur

नानचाकू के विभिन्न वर्ग में उप्र का दबदबा रहा। वहीं, हरियाणा की टीम ने 17 और ओडिशा की टीम ने 14 स्वर्ण पदक जीतकर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान हुई रेफरी परीक्षा में भी उप्र के रेफरी ने नानचाकू खेल कौशल का प्रदर्शन कर परीक्षा उत्तीर्ण की। विजेता खिलाड़ी और सफल रेफरी को पुरस्कृत किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...