Sunday, February 8, 2026
HomeखेलKanpur : सेमीफाइनल के लिए कल यूपी की भिड़ंत हरियाणा से

Kanpur : सेमीफाइनल के लिए कल यूपी की भिड़ंत हरियाणा से

 Kanpur । बीसीसीआई की अंडर-23 एकदिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में आज उत्तर प्रदेश टीम का सामना हरियाणा के साथ होगा। गुवाहाटी में होने वाले इस क्वार्टरफाइनल मैच में यदि उत्तर प्रदेश की टीम जीत दर्ज करती है तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। इस महत्वपूर्ण मैच में शहर की अर्चना और गरिमा से भी गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
यह जानकारी यूपीसीए के मीडिया कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने दी। उत्तर प्रदेश की टीम ने अंडर-23 एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैचों में बेहतरीन खेल दिखाया है। इसके दम पर उन्होंने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया है। अब यूपी का सामना हरियाणा जैसी मजबूत टीम के साथ होगा।
यूपी को पहले लीग मैच में कनार्टक से हार मिली थी। इसके बाद यूपी ने मिजोरम को एकतरफा मैच में नौ विकेट से हराया। फिर यूपी ने जम्मू-कश्मीर को 123 रनों से मात दी। गोवा को 178 रनों से पराजित किया। झारखंड को आठ विकेट से शिख्स्त दी। शहर की अर्चना देवी और गरिमा यादव ने इस लीग में अपनी गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाएंगी।
अर्चना ने चार मैच में सात विकेट अपने नाम किए हैं। जबकि गरिमा यादव ने चार मैच में सात विकेट लेकर टीम को क्वार्टरफाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...