Kanpur । 8वीं राष्ट्रीय अंडरवाटर फिन तैराकी प्रतियोगिता 25 से 26 जनवरी तक पुणे स्थित
बालेवाड़ी स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में देशभर से आए 280 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें उत्तर प्रदेश टीम ने श्रेष्ठ खेल दिखाते हुए कुल 19 स्वर्ण, 12 रजत और तीन कांस्य पदक जीते। यह जानकारी उत्तर प्रदेश अंडर वाटर फिन तैराकी के कोऑर्डिनेटर प्रकाश अवस्थी ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अयोध्या के मो. अयान खा ने आठ स्वर्ण, एक रजत जीता।तो अयोध्या के यशवंत ने पांच स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक, लखनऊ के सर्वांग श्रीवास्तव ने तीन स्वर्ण, एक रजत पदक, अयोध्या के सनुज श्रीवास्तव ने एक स्वर्ण, छह रजत पदक जीते,कानपुर के बिनीश दानिश ने एक स्वर्ण पदक जीता, कानपुर की शिवांगी राजभर ने एक रजत
पदक, कानपुर की श्रेया राजभर ने एक कांस्य पदक, अयोध्या की रिमझिम सिंह ने एक स्वर्ण पदक जीता।
रिले मिक्स में मो. हम्मद अली, सर्वांग, श्रेया व बिनीश की जोड़ी ने रजत पदक जीता, तो यशवंत, अयान, अदिति व बिनीश की जोड़ी ने भी रजत पदक जीता। और यशवंत,
अयान, शिवांगी व अदिति की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलिब्ध पर संघ की ओर से तकनीकी अधिकारी प्रकाश अवस्थी, मैनेजर कमलेश अवस्थी व कोच अपूर्व राठौड़ ने बधाई दी।


