Saturday, July 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : नगर के 32 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई...

Kanpur : नगर के 32 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई यूपीटीईटी की परीक्षा

परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद केंद्रों में दिया गया प्रवेश

Kanpur ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित यूपीटीईटी की परीक्षा के पहले दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। सुबह 8:45 बजे तक अभ्यर्थियों को सघन तलाशी और बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया।परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।अभ्यर्थियों ने विज्ञान विषय के प्रश्नों को कठिन बताया।

#kanpur

तीन दिनों तक नगर के 32 परीक्षा केंद्रों पर 70,317 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुबह परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद केंद्रों में प्रवेश दिया गया।परीक्षा केंद्रों पर सबसे पहले पुलिसकर्मियों द्वारा प्रवेश पत्र व आधार कार्ड से अभ्यर्थी का मिलान किया गया। उसके बाद मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा कर्मियों ने चेकिंग की। कई स्तर की चेकिंग से गुजरते हुए अंत में अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक हुई, उसके बाद कक्ष में प्रवेश दिया गया।

 

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों से बेल्ट उतरवाई गई, इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों के बाल भी खुलवाकर तलाशी हुई।दो और तीन जुलाई को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से पांच बजे तक की पाली में होगी।जबकि चार जुलाई को सिर्फ एक पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...