Saturday, May 23, 2026
HomeखेलKanpur : दिव्यांग क्रिकेट में यूपी का दम, हरियाणा को हराकर फाइनल...

Kanpur : दिव्यांग क्रिकेट में यूपी का दम, हरियाणा को हराकर फाइनल में एंट्री

Kanpur। कर्नाटक के बेंगलुरू में खेली जा रही पांचवीं नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट टी-20 चैंपियनशिप में उप्र की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। चैंपियनशिप के पहले मैच में उप्र की टीम ने राजस्थान को 54 रन से हराया।

जबकि दूसरे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर टीम को 128 रन पर रोकने के बाद उप्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17वें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। शनिवार को हरियाणा के साथ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उप्र ने हरियाणा को 98 रन पर समेटने के बाद 17वें ओवर में छह विकेट पर 99 रन बनाकर जीत हासिल की।

मैच में 28 रन और दो विकेट लेकर कुमार राहुल मैन आफ द मैच चुने गए। रविवार को फाइनल मुकाबले में उप्र के सामने मुंबई की चुनौती होगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...