Friday, August 28, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क में यूपीसीए के इम्तिहान का दिन यूपी टी-20 के...

Kanpur : ग्रीनपार्क में यूपीसीए के इम्तिहान का दिन यूपी टी-20 के कानपुर चरण में इंद्र देव बनाम यूपीसीए का मुकाबला,

आसमान से लेकर पिच तक रोमांच, इंद्र देव’ के तेवरों से यूपीसीए परेशान

Kanpur। यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में पहले इंद्र देव और यूपीसीए के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से जिस अंदाज में इंद्र देव ने अपने अभ्यास में जो तेवर दिखाएं उससे यूपीसीए की नीद उड़ी हुई है। हालांकि यूपीसीए ने भी मुकाबले के लिए पूरी तरह से कमर कस रखी है। फिल्हाल ग्रीनपार्क में अभी तो इंद्र देव का पलड़ा भारी लग रहा है। ऐसा लगता है कि टॉस कोई भी जीते लेकिन ओपनिंग के लिए इंद्र देव पूरी तरह से तैयार है। शाम को तय होगा कि बाजी किसके हाथ लगेगी।

कानपुर में यूपी टी-20 लीग के मुकाबले शुरू होने से पहले ही क्रिकेट को लेकर रोमांच बढ़ गया है। ग्रीनपार्क का मैदान और पिच तैयार है। टीमें भी तैयार हैं, यूपीसीए ने भी मुकाबले के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यूपीसीए इन्द्र देव से मुकाबले के लिए मैदान पर पूरे सौ कर्मचारियों की फौज उतार रखी है साथ ही आठ मडपंप लगाए है, बारिश का पानी मैदान से बाहर निकालने के लिए। तिरपाल से पिच और मैदान को ढक रखा है। लेकिन इन सबके बीच इंद्र देव यूपीसीए को पहले दो दो हाथ की चुनौती दे रहे हैं।

ग्रीनपार्क मेंअभ्यास के दौरान जिस अंदाज में मौसम ने करवटें बदलीं और बारिश ने तेवर दिखाए, उससे क्रिकेट प्रेमी भी चिंतित है कि ग्रीनपार्क में यूपी T-20 इस सीजन का पहला मुकाबला देखने को मिलेगा कि नहीं।सकता है। दर्शक भी आस लगाने के साथ जानना चाहते है कि आज यूपीसीए या इंद्र देव में किसका पलड़ा भारी रहेगा।
हालांकि यूपीसीए की टीम ने मैदान की तैयारियों से लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी है। सारी व्यवस्था चाकचौबंद है, बस इन्द्र देव खलल न डाले।

जिला ने भी ग्रीनपार्क और आसपास सफाई, बिजली और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्थ किया है।
ग्रीनपार्क में यूपी टी-20 के मुकाबलों का रोमांच 28 अगस्त से शुरू हो रहा है और छह सितंबर तक क्रिकेट का यह महाकुंभ कानपुर में चलेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...