Tuesday, August 11, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी टी 20 : फिक्सिंग पर कड़ा पहरा, खिलाड़ियों पर...

Kanpur : यूपी टी 20 : फिक्सिंग पर कड़ा पहरा, खिलाड़ियों पर रहेगी बीसीसीआई की नजर

स्मार्ट डिवाइस पर रोक, ड्रेसिंग रूम में बाहरी लोगों की नो एंट्री; होटल में पार्टियों पर भी पाबंदी

Kanpur ।  उप्र की बहुचर्चित यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त से लखनऊ में होने जा रहा है। इस बार मैच फिक्सिंग को लेकर यूपी गवर्निंग काउंसिल कड़े नियम बना रही है। लीग में शामिल सभी छह टीमों के खिलाड़ियों पर बीसीसीआई की एक विशेष टीम खासी नजर रखेगी। जिससे कोई भी खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में संलिप्त न हो सके। लीग में लगभग वह सभी नियम लागू होंगे, जो आईपीएल व अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान लागू होते हैं।

यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डा.संजय कपूर ने बताया कि मैच फिक्सिंग का साया हमारी लीग पर न पड़े इसके लिए हमने कड़े नियम लागू किए हैं। बीसीसीआई की टीम जहां पूरी लीग पर विशेष नजर बनाए रखेगी वहीं सभी खिलाड़ियों को भी नियमों से अवगत करा दिया जायेगा जिससे वह कोई भी गलत कदम न उठा सके। उन्होंने बताया कि लीग में लगभग वह सभी नियम लागू होंगे जो बीसीसीआई द्वारा लागू होते है। जिसमें स्मार्ट उपकरणों पर रोक के साथ ही ड्रेसिंग रूम व प्रतिबंधित क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

हनी ट्रेप से बचने के लिए होटल में पार्टी व कमरों में बाहरी लोगों के आने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा मैच ऑफीशियल्स पर भी यह सभी कड़े नियम लागू रहेंगे। उन्हें मैच के दौरान मैदान में जाने पर प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई भी इन नियमों की अवहेलना करता पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...