Thursday, July 2, 2026
HomeखेलKanpur : लखनऊ में होगी यूपी टी 20 लीग, लगी मोहर

Kanpur : लखनऊ में होगी यूपी टी 20 लीग, लगी मोहर

दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया फैसला, तिथियों में कोई फेरबदल नहीं
लीग से पहले होने वाली नीलामी 24 जुलाई को आगरा में करायी जाएगी

Kanpur।  यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की मेजबानी अब लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी। 14 अगस्त से ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रस्तावित लीग का आयोजन स्थल खेल विभाग से पांच करोड़ की बकाएदारी, स्टेडियम में अधूरा ड्रेनेज सिस्टम और जर्जर सी बालकनी के कारण

गया है। बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में आयोजन स्थल के बदले जाने के निर्णय पर मुहर लग गई है। हालांकि, अभी उप्र क्रिकेट एसोसिएशन और यूपी टी-20 लीग की गर्वनिंग काउंसिल की ओर से इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।वही लीग की नीलामी 24 जुलाई को आगरा में कराने पर भी फैसला लिया गया है। चर्चा है कि एक-दो दिन में यूपीसीए पत्रकार वार्ता कर यूपी टी-20 लीग की मेजबानी छीनने के स्पष्ट कारण की जानकारी देगा।

उप्र के उभरते हुए खिलाड़ियों को आइपीएल और बोर्ड ट्राफी तक पहुंचाने में कारगर साबित हो रही यूपी टी-20 लीग का पहला सफल सीजन ग्रीन पार्क की मेजबानी में हुआ था। इसी बीच मैच आयोजन के शुल्क को लेकर खेल विभाग और उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के बीच पहले 10 करोड़ की धनराशि और फिर कई पत्राचार के बाद कुल शुल्क का आधा यानि पांच करोड़ चुकाने की सहमति बनी थी।

जो पिछले दिनों नए शासनादेश से प्रति मैच 2.50 लाख तक पहुंच गई। लेकिन खेल विभाग अभी भी पांच करोड़ चुकाने के लिए यूपीसीए को पत्र लिख चुका है। ग्रीन पार्क से मेजबानी जाने का मुख्य कारण इसी को बताया जा रहा है। ग्रीन पार्क से मेजबानी छिनने पर शहर वासियों को खासी निराशा हाथ लगी है क्योंकि यहां अंतरराष्ट्रीय आयोजन वैसे भी काफी कम हो चुके थे वहीं 34 दिवसीय इस क्रिकेट के महाकुंभ को देखने को जो आस लगी थी वह भी धाराशायी हो गई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...