Kanpur । यूपी टी-20 लीग के दूसरे चरण के लिए कानपुर में 28 अगस्त से होने वाले मुकाबलों के लिए संजय तिवारी को ग्रीन पार्क स्टेडियम का वेन्यू डायरेक्टर बनाया गया है। यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डा.संजय कपूर ने शनिवार को ग्रीन पार्क में होने वाले मैचों के लिए वेन्यू डायरेक्टर समेत छह कमेटियों का गठन किया है।
जिसमें कौशल किशोर सिंह को मेडिकल इमेरजेंसी कोऑर्डिनेटर, दिनेश कटियार को सिक्योरटी कोऑर्डिनेटर, वरुण कटारिया और पीएस नेगी को लकी ड्रा कोऑर्डिनेटर, अहमद अली खान तालिब और मो. फहीम को मीडिया कोऑर्डिनेटर, अमित मिश्रा को प्रोडेक्शन कोऑर्डिनेटर तथा कृष्ण कुमार दुबे को स्कूल इंगेजमेंट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।


