Saturday, July 11, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी टी-20 लीग: काशी रुद्रांश ने 12 खिलाड़ियों को किया...

Kanpur : यूपी टी-20 लीग: काशी रुद्रांश ने 12 खिलाड़ियों को किया रिटेन, करन शर्मा फिर संभालेंगे कमान

Kanpur। यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से कानपुर और लखनऊ की मेजबानी में खेला जाएगा। दो शहरों में होने वाली लीग के लिए मेरठ मैवेरिक्स, गोरखपुर लायंस के बाद अब वर्ष 2023 और 2025 की विजेता टीम काशी रुद्रांश ने भी 12 खिलाड़ी रिटेन कर लिए हैं।

टीम को दो बार खिताब दिलाने वाले कप्तान करन शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव पर भरोसा जताया है। वहीं, कानपुर सुपर स्टार ने भी कप्तान समीर रिजवी और सलामी बल्लेबाज आदर्श के साथ पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है।

काशी रुद्रांश की ओर से रिटेन किए खिलाड़ियों में पिछले वर्ष के कप्तान करन शर्मा, विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव, सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी, शिवम राय, रिषभ राजपूत, कार्तिक यादव, अर्नव बालियान, दीपांशु, अटल बिहारी राय, शुभम चौबे, उबैस अहमद और सुनील कुमार को फ्रेंचाइजी ने चौथे सीजन के लिए रिटेन किया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...