Saturday, July 11, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी टी-20 लीग काउंसिल की बैठक कल, लखनऊ में 22...

Kanpur : यूपी टी-20 लीग काउंसिल की बैठक कल, लखनऊ में 22 और कानपुर में होंगे 12 मुकाबले

Kanpur । प्रदेश की बहुचर्चित यूपी टी-20 लीग इस बार दो शहरों में कराने की आधिकारिक घोषणा रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगी। जिसमें लीग का उद्घाटन समारोह सहित 22 लीग मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जायेंगे। इसके बाद लीग कानपुर शिफ्ट होगी जहां कुल 12 मैच होंगे, जिसमें फाइनल मैच समापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न होगा। यूपी लीग काउंसिल की बैठक ग्रीन पार्क में दोपहर 12 बजे से होगी, जिसके बाद मीडिया में आधिकारिक घोषणा की जायेगी।

लीग का चौथा सीजन इस बार कानपुर में आयोजित किया जाना था लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे लखनऊ में भी कराने को कहा। जिसके बाद लीग के मैचों की रूपरेखा नए सिरे से तैयार की गयी है। चूकि लीग 14 अगस्त से 6 सितम्बर तक आयोजित होनी है, जिसमें बारिश होने की संभावना अधिक है। ग्रीन पार्क स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम न होने के चलते मैचों को आवंटित करते समय मौसम का विशेष ध्यान देना पड़ा।

जिसके चलते लीग के शुरुआती 22 मैच लखनऊ में शेष कानपुर में होंगे। यह पहली बार होगा जब लीग दो शहरों में आयोजित होने जा रही है। पहला चरण पूरा होने के बाद एक दिन का रेस्ट रखा गया है क्योंकि ब्राडकास्ट टीम को लखनऊ से कानपुर आकर अपना सेटअप लगाने में समय लगेगा। यूपी लीग काउंसिल की बैठक रविवार दोपहर ग्रीन पार्क में होनी है, जिसमें सभी फैसलों पर आधिकारिक मोहर लगेगी। इसके बाद प्रेसवार्ता में लीग के चेयरमैन डा.संजय कपूर सभी नए फैसलों की जानकारी मीडिया को देंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...