Kanpur। छत्तीसगढ़ के श्री दावड़ा विश्वविद्यालय में 25 से 30 जून तक 11वीं सीनियर राष्ट्रीय मिनीगोल्फ चैंपियनशिप हुई। इसमें यूपी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। टीम ने प्रतियोगिता में 3 रजत और 7 कांस्य पदक अपने नाम किए।
उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम की कमान सक्षम ओझा ने संभाली। स्ट्रोक स्पर्धा में अभिमन्यु विश्वकर्मा और सिमरन यादव ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जबकि समवर्त गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया।
वहीं स्पीड प्ले वर्ग में विवान पुरी, यशवीर सिंह, अभिमन्यु विश्वकर्मा, युवान जेटली, सक्षम ओझा और मंगलम शुक्ला ने कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश की झोली में सफलता जोड़ी। व्यक्तिगत स्पर्धाओं के अलावा सीनियर स्ट्रोक टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय रनर-अप (तीसरा स्थान) हासिल किया। उत्तर प्रदेश मिनीगोल्फ एसोसिएशन के सचिव श्रीकांत शर्मा की देखरेख में प्रतियोगिता हुई।


