Monday, October 5, 2026
HomeखेलKanpur : कोबुडो में यूपी का दबदबा, 40 स्वर्ण के साथ चैंपियन

Kanpur : कोबुडो में यूपी का दबदबा, 40 स्वर्ण के साथ चैंपियन

Kanpur। चौथी राष्ट्रीय कोबुडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने 40 स्वर्ण, 32 रजत व 18 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर राजस्थान की टीम रही। जिसके खाते में
23 स्वर्ण, 18 रजत व 15 कांस्य आए। वहीं, तीसरा स्थान बिहार के खिलाड़ियों ने 17 स्वर्ण, 15 रजत व 11 कांस्य जीत हासिल किया।

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में सोमवार को संपन्न हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 10 राज्यों के 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न आयु एवं भार वर्ग में खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीकी दक्षता, साहस एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कोबुडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के महासचिव शोभित पांडेय ने बताया कि बालिका काता (कला का प्रदर्शन) वर्ग में प्रियांशी, अर्पिता मिश्रा, अनु शर्मा, दिशिता, अनिका, महिमा, आरती शर्मा व जीविका ने स्वर्ण पदक हासिल किए। बालक काता वर्ग में आगमन श्रीवास्तव, अन्वित, ओमांश, अभिमन्यु, एकांश कश्यप, विवान, अर्पित, प्रद्युन, निखिल, अजमत अली, सक्षम, उमंग, आयुष चौधरी व अमर सिंह ने स्वर्णिम छाप छोड़ी।

इसी प्रकार बालिका कुमिते (फाइट) वर्ग में जीविका शर्मा, हेयांशी, मिशा, आद्या, युतका, अन्वी शर्मा, मिताली कर्मकार, अंजलि, रिया, कृष्णा बोरठाकुर, आरती शर्मा व उमा तथा बालिक कुमिते वर्ग आगमन, अद्विक, अन्वित, ओमांश, कार्तिक, मनन, एकांश, अभिनव चौहान, विवान, निखिल, अजमत अली, विकास श्रीवास्तव, रोहित, रहमान, शाश्वत बाजपेयी, प्रखर बाजपेयी, सैयद फरमान, आयुष, श्रेष्ठ दयाल, अमर, ऋषि केश एवं राज चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते स्वर्ण पदक जीता।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...