Sunday, March 8, 2026
HomeखेलKanpur:  कराटे प्रतियोगिता में यूपी बना चैंपियन

Kanpur:  कराटे प्रतियोगिता में यूपी बना चैंपियन

Kanpur ।शोतोकॉन स्कूल कराटे डू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में छठवीं ऑल इंडिया एसएसकेडीए कराटे प्रतियोगिता गुरुवार को नेहरूनगर स्थित अंध विद्यालय में फाइनल मैच हुए। इसमें यूपी टीम पहले स्थान पर रही, तो दूसरे स्थान झारखंड के नाम रहा और तीसरे स्थान असम ने अपने नाम किया।
विजेताओं को अंध विद्यालय के प्रिंसिपल इंद्रजीत अरोड़ा, कानपुर ओलंपिक संघ के महासचिव
 रजत आदित्य दीक्षित ने पुरस्कृत किया। प्रथम स्थान पर रहने वाले निखिल को स्वर्ण पदक और 21सौ कैशमनी और दूसरे स्थान पर पवन राज ने रजत पदक और 11सौ कैशमनी दी। जबकि, तीसरे स्थान पर राजवीर और सुजल को कांस्य पदक दिया गया।
पदक विजेता खिलाड़ी बालक :-6 से 15 वर्ष काता वर्ग में रुद्रांश तिवारी,यश ओरॉन,विवान शर्मा,
दिव्यांश, अबान अहमद, आदर्श ओराॅन,अर्नव,आयुष ने स्वर्ण पदक जीता। मनन मिश्रा, रियान अहमद, स्पर्श यादव, अंश यादव, लाल राजवीर, आदित्य ने रजत पदकऔर एकांश, अर्थव अवस्थी, अंश यादव और वरदान यादव ने कांस्य पदक जीता।
बालक 6 से 15 कुमिते वर्ग में मो.असर जुबैद, मनन मिश्रा, यश ओरॉन, आदित्य कुमार,उमर रजा,रोनित, आदर्श, नीतेंद्र, अक्षत, आयुष, भार्गव, उमर अंसारी
ने स्वर्ण पदक जीता। रुद्रांश तिवारी, रियान अहमद, मो. फैजान, सार्मथ,कासिफ, आशीष ओरॉन, अरनव पाण्डे, सक्षम विश्वकर्मा, अंशुमन गुप्ता, आदित्य
कुमार ने रजत पदक जीता। विवान शर्मा, हर्ष अर्पित, तनुबॉब, अलफ्रड, रामचंद्र, गोपाल ने कांस्य पदक जीता।ओपेन कुमिते वर्ग में निखिल कुमार ने पहला, पवनराज ने दूसरा और सूजल और राजवीर ने तीसरा स्थान जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...