13 हजार 500 से अधिक छात्रों ने कैंपस की परीक्षा में किया प्रतिभाग
– कैंपस की परीक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थति पूरी होने वाले छात्र ही दे सकें परीक्षा
Kanpur। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर के मिड (सम) सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। परिसर की परीक्षाएं 28 फरवरी तक चलेंगी। इस परीक्षा में विश्वविद्यालय परिसर के संचालित 148 प्रोग्राम के लगभग 13 हजार 500 से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी। इस दौरान डीन एकेडमिक्स प्रो.बृष्टि मित्रा व परिसर के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी.पी.सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया।
विश्वविद्यालय परिसर के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी पी सिंह ने बताया कि कैंपस के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार कैंपस की मिड (सम) सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। इस परीक्षा में कैंपस के 148 प्रोग्राम के 13 हजार 500 से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा चार शिफ्टों में सकुशल संपन्न हुई । विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
75 प्रतिशत उपस्थति से कम वाले छात्र नहीं दे सकें परीक्षा
विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक्स प्रो.बृष्टि मित्रा ने बताया कि कैंपस की मिड (सम) सेमेस्टर की परीक्षा में वही छात्र शामिल हो पाएं जिनकी कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थति रही। 75 प्रतिशत हाजिरी पूरी न होने वाले छात्रों को परीक्षा से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बैठने नहीं दिया गया।


