Kanpur। विकासनगर स्थित जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र जयंत त्रिपाठी ने ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दो रजत पदक अपने नाम किए। कक्षा 11-डी के छात्र जयंत त्रिपाठी ने अंडर-17 बालक वर्ग की टॉय इनलाइन 500 मीटर और टॉय इनलाइन 1000 मीटर स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में रजत पदक हासिल किए।
पूरे प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपनी गति, संतुलन और तकनीकी कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। कक्षा 7 के आर्यन सिंह और यश कुमार यादव, और कक्षा 8 के मयंक साहू ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन टीम मैनेजर विशाल यादव ने किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, उपप्रधानाचार्या डॉ. नमिता गुप्ता, आलोक द्विवेदी, सुशील शुक्ला, आशुतोष सत्यम झा व कुलदीप कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


