Sunday, September 27, 2026
HomeकानपुरKanpur : करंट से दो की मौत, पांच लाख मुआवजे पर समझौता

Kanpur : करंट से दो की मौत, पांच लाख मुआवजे पर समझौता

बच्चों को 12वीं तक निश्शुल्क पढ़ाई, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर बनी सहमति

Kanpur । रावतपुर थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव रखकर विरोध जताया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शुरू हुए विरोध की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराकर मामले को शांत कराया।

वार्ता के बाद स्कूल प्रबंधन और मृतकों के स्वजन के बीच समझौता हुआ। इसमें स्कूल प्रबंधन की ओर से दोनों पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनी। इसके साथ ही प्रत्येक मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और परिवार के बच्चों को कक्षा 12वीं तक निश्शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की बात भी तय हुई।

समझौते के बाद परिजन संतुष्ट हो गए और दोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिस के अनुसार मौके पर फिलहाल शांति है और कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...