Friday, August 21, 2026
HomeखेलKanpur : टीएसएच के सत्यम गिरी गुप्ता ने मेंस सिंगल्स मेन ड्रा...

Kanpur : टीएसएच के सत्यम गिरी गुप्ता ने मेंस सिंगल्स मेन ड्रा में जगह बनाई

 

अंडर-17 वर्ग के फाइनल में विवान और अथर्व आमने-सामने, बालिका वर्ग में अनन्या-दिव्यांशी की भिड़ंत

Kanpur।  यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में आज के मुख्य अतिथि डी.जी. पी ए सी अलोक सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा प्रमुख रूप से डी.आई. जी. पी ए सी अतुल शर्मा जी, संजीव पाठक, चेयरमैन, यूपीटीटीए, पियूष अग्रवाल, संजय टंडन, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे, आज के मुकाबले मे अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के टेबल टेनिस पैडलर सत्यम गिरी गुप्ता ने मेंस सिंगल्स में पश्चिम बंगाल के विनीत प्रधान को हराकर के मेन ड्रा में अपनी जगह बनाई।

अंडर-17 बालक वर्ग
बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में गुजरात के विवान डेव ने तमिलनाडु के विश्रुथ रामकृष्णन को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन निर्णायक क्षणों में विवान ने बेहतर नियंत्रण और संयम का परिचय देते हुए 11-7, 10-12, 11-8, 11-7 से जीत दर्ज की।

दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक के अथर्व नवारंगे ने महाराष्ट्र के प्रतीक तुलसानी के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 3-1 से मुकाबला अपने नाम किया। पहला गेम 7-11 से गंवाने के बाद अथर्व ने धैर्य बनाए रखा और लगातार तीन गेम 11-6, 11-7, 11-8 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

इस तरह अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में गुजरात के विवान डेव और कर्नाटक के अथर्व नवारंगे आमने-सामने होंगे।

क्वार्टरफाइनल में विवान ने तमिलनाडु के एम. अश्वजित को 14-12, 11-9, 11-2 से, जबकि विश्रुथ ने पश्चिम बंगाल के कौस्तब चक्रवर्ती को 11-9, 11-9, 11-5 से हराया था। अथर्व ने तमिलनाडु के जिश्नु बालाजी वेंकटगिरी को 11-3, 11-4, 9-11, 11-4 से तथा प्रतीक ने महाराष्ट्र के निलय पट्टेकर को 11-9, 11-4, 8-11, 11-6 से मात दी थी।

अंडर-17 बालिका वर्ग
बालिका वर्ग का पहला सेमीफाइनल एकतरफा रहा, जिसमें दिव्यांशी ने पश्चिम बंगाल की अंकोलिका चक्रवर्ती को 3-0 से पराजित किया। दिव्यांशी ने पहला गेम 14-12 से बेहद करीबी अंतर से जीतने के बाद अगले दोनों गेम 11-8, 11-4 से अपने नाम किए।

दूसरे सेमीफाइनल में अनन्या और महाराष्ट्र की नाइशा रेवास्कर के बीच प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पांच गेम तक चले इस संघर्ष में अनन्या ने 5-11, 16-14, 11-9, 10-12, 11-8 से जीत दर्ज की।

नाइशा ने पहला गेम जीतकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन अनन्या ने दूसरे गेम में 16-14 की कड़ी जीत के साथ मुकाबले में वापसी की। तीसरे और चौथे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष जारी रहा। निर्णायक पांचवें गेम में अनन्या ने दबाव के बीच शानदार संयम दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस प्रकार अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में दिव्यांशी और अनन्या के बीच खिताबी मुकाबला होगा।

क्वार्टरफाइनल में दिव्यांशी ने पीएसपीबीए की आर्या रेडकर को 11-8, 11-4, 11-6 से, जबकि अंकोलिका ने हरियाणा की मेहर गर्ग को 11-7, 11-5, 11-7 से हराया। नाइशा ने पश्चिम बंगाल की श्रेया धर को 11-7, 13-15, 11-2, 11-4 से तथा अनन्या ने महाराष्ट्र की रियाना भुटा को 11-6, 13-11, 11-13, 11-9 से पराजित किया। कल के मैच सुबह 8 बजे से खेले जायेंगेl

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...