Thursday, August 27, 2026
HomeखेलKanpur : स्वर्गीय श्री कैलाश नाथ तिवारी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Kanpur : स्वर्गीय श्री कैलाश नाथ तिवारी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Kanpur । जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, कानपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ खेल प्रशासक स्वर्गीय श्री कैलाश नाथ तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन SAF मैदान पर किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय देवगन ने की।

श्रद्धांजलि सभा में कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. नरेश चौधरी, श्री दिनेश भदौरिया, श्री रमेश मिश्रा, उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव श्री राजेश सिंह, श्री विनय अवस्थी, वेटरन खिलाड़ी श्री संजय सिंह सहित अनेक खेल प्रेमी एवं खेल जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वर्गीय श्री के. एन. तिवारी के पुत्र श्री संदीप तिवारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्री तिवारी के साथ बिताए अपने अनुभवों एवं उनके खेल क्षेत्र में किए गए योगदान और उपलब्धियों को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि श्री कैलाश नाथ तिवारी ने अपने जीवन में खेल एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए पूरी निष्ठा, कर्मठता और समर्पण के साथ कार्य किया। उनकी सादगी, ईमानदारी, निष्ठा और कर्मठता को हमेशा याद किया जाएगा।
उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय श्री तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
स्वर्गीय श्री कैलाश नाथ तिवारी का जन्म 06 फरवरी 1936 को हुआ था और 25 अगस्त 2026 को उनका निधन हुआ। खेल जगत में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...