Kanpur । खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला ओपन प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कानपुर टीम का जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। सभी ट्रायल ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
महिला बास्केटबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल 21 जुलाई को सुबह 11 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 22 जुलाई को आयोजित होंगे। इस प्रतियोगिता का प्रदेश स्तरीय आयोजन 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में होगा।
महिला हैंडबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल 24 जुलाई को दोपहर 2 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल भी इसी दिन ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में आयोजित की जाएगी।
महिला कबड्डी के जिला स्तरीय ट्रायल 25 जुलाई को सुबह 10 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल उसी दिन शाम 4 बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। इस प्रतियोगिता का प्रदेश स्तरीय आयोजन 4 से 6 अगस्त तक आगरा में होगा।क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।


