ट्रांस गंगा सिटी में आठ घंटे चलेगी चयन प्रक्रिया, छह वर्गों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Kanpur। उत्तर प्रदेश राज्य रोड साइकिलिंग ट्रायल 18 अक्तूबर (रविवार) को ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर दो के अंदर आयोजित किया जाएगा। 3.8 किलोमीटर के सर्किट पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होने वाले ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें पुरुष, महिला, अंडर-23, जूनियर, सब जूनियर और यूथ वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
इच्छुक खिलाड़ी अपना नाम, पिता का नाम, पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आरके गुप्ता (9450935050) या ब्रजेश शुक्ला (6394352858) के मोबाइल नंबर पर भेज सकते हैं। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ट्रायल के लिए एनआईएस कोच अवधेश कुमार विश्वकर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।


