Kanpur । कानपुर जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में आयोजित कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग-2026 के दूसरे चरण का ट्रायल रविवार, 12 जुलाई को सुबह 10 बजे हर सहाय जगदम्बा सहाय इंटर कॉलेज, पी. रोड में आयोजित होगा। ट्रायल में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पंजीकृत खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजन सचिव रोहित सोनकर ने बताया कि पहले चरण में पंजीकरण कराने वाले प्रदेशभर के खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग लेंगे। इसके अलावा कानपुर मंडल के वे खिलाड़ी भी ट्रायल दे सकेंगे, जो किसी कारणवश पहले चरण में शामिल नहीं हो पाए थे।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के ट्रायल का मुख्य आकर्षण भारतीय खो-खो टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ी, अल्टीमेट खो-खो लीग के प्रोफेशनल खिलाड़ी तथा उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत खो-खो खिलाड़ी होंगे, जो मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
ट्रायल का संचालन संघ के संरक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, तकनीकी बोर्ड के चेयरमैन महेश चन्द्र झा तथा चयन समिति के चेयरमैन शिवलाल यादव की देखरेख में होगा।


