Saturday, February 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : शिक्षण संस्थानों में आयोजित किए जाय यातायात जागरूकता कार्यक्रम:सीएम

Kanpur : शिक्षण संस्थानों में आयोजित किए जाय यातायात जागरूकता कार्यक्रम:सीएम

मुख्यमंत्री ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक

Kanpur ।मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात रविन्द्र कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। इसमें जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की बैठकों का आयोजन करने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने, और यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।इसके अलावा, बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी स्कूलों-कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित जागरूकता और डिबेट कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

एक सप्ताह तक यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीट बोल्ट लगाने, हेलमेट पहनने आदि पर जोर दिया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...